लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राजधानी लखनऊ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपटेक इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वृंदावन योजना की IT सिटी में 258.59 एकड़ जमीन पर AI सिटी विकसित करने का प्रस्ताव है।
परियोजना के पहले चरण में 20 एकड़ से अधिक जमीन पर AI और डीपटेक इनक्यूबेशन सेंटर, हाईटेक ऑफिस टावर, AI टेस्टिंग लैब और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत दो चरणों में पूरा करने की योजना है। प्रस्तावित AI सिटी में करीब 60 प्रतिशत क्षेत्र AI इनोवेशन और रिसर्च के लिए, जबकि 40 प्रतिशत हिस्सा आवासीय, व्यावसायिक और सामाजिक सुविधाओं के लिए निर्धारित करने का प्रस्ताव है।
इस परियोजना से लखनऊ में टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com