1:02 pm Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, स्थानीय लोगों को मिल रहा रोजगार
बदायूं। रुहेलखंड का मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा के शुरू होते ही श्रद्धालुओं और दुकानदारों की भीड़ जुटने लगी है। मेले में दुकानें सजने के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को रोजगार के अवसर मिलने लगे हैं।

मेले में सड़क निर्माण, सिरकी-पोल लगाने, लकड़ी, कंडे और मिट्टी के चूल्हों की बिक्री जैसे कार्यों से स्थानीय लोगों को कमाई का अवसर मिल रहा है। मेले की तैयारियों और दुकानदारी से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आजीविका को भी सहारा मिल रहा है।

मेले में बढ़ती चहल-पहल के बीच स्थानीय लोगों के लिए मेला ककोड़ा रोजगार और कमाई का बड़ा अवसर बनता नजर आ रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.