12:08 pm Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का हुआ जीवंत मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का हुआ जीवंत मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने शानदार अभिनय से जीवंत किए रामायण के प्रसंग

बगरैन। कस्बा बगरैन में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बिसौली रोड स्थित रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव का आयोजन धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल में किया जा रहा है। रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली वध का बेहद आकर्षक और जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को मंच पर इस तरह प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
मंचन के दौरान दिखाया गया कि माता सीता की खोज करते हुए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की मुलाकात हनुमान जी के माध्यम से सुग्रीव से होती है। इसके बाद भगवान श्रीराम और सुग्रीव के बीच मित्रता होती है। सुग्रीव अपनी पीड़ा और बड़े भाई बाली द्वारा किए गए अन्याय की कथा श्रीराम को सुनाते हैं। मित्रता का धर्म निभाते हुए भगवान श्रीराम सुग्रीव को न्याय दिलाने का वचन देते हैं। इसके बाद सुग्रीव और बाली के बीच युद्ध होता है, जिसमें भगवान श्रीराम बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाते हैं।
रामलीला के दौरान कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति, सजीव संवाद और आकर्षक मंच सज्जा ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कस्बावासी मौजूद रहे। पूरे रामलीला परिसर में जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

बगरैन से दीपक बार्ष्णेय की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.