2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तीसरे दिन परिवहन विभाग की कार्रवाई

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तीसरे दिन परिवहन विभाग की कार्रवाई, 10 चालान और 2 वैन सीज

बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत तृतीय दिवस परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा ड्राइविंग के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले चालकों के खिलाफ 10 चालान किए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इसके अलावा अनधिकृत रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर 3 वाहनों के चालान किए गए तथा 2 डग्गामार वैन को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग और रील बनाने जैसी लापरवाही न करें। यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.