12:20 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन कन्विक्शन: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को 3 साल की कठोर कैद

ऑपरेशन कन्विक्शन: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को 3 साल की कठोर कैद, 10 हजार रुपये जुर्माना

बदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी से नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय ने एक अभियुक्त को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माने की पूरी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है।

मामला थाना दातागंज में वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 180/2021 से संबंधित है। अभियुक्त धीरपाल पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम नवदिया, थाना दातागंज के विरुद्ध छेड़छाड़, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन विभाग के समन्वय से विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम, बदायूं के न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई।

18 नवंबर 2026 को न्यायालय ने अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियुक्त द्वारा पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।

इस मामले में थाना दातागंज के पैरोकार कांस्टेबल मोनू, लोक अभियोजक श्री अमौल जौहरी तथा विवेचक उपनिरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह की पैरवी एवं विवेचना का योगदान सराहनीय रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.