10:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

उसावां पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

केश गुप्ता

बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नन्हे और बबलू पुत्रगण दुर्गपाल, निवासी ग्राम गौतरी पट्टी भौनी, थाना उसावां तथा रमेश पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम असधरमई, थाना उसावां, बदायूं के रूप में हुई है।
थाना उसावां पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.