8:26 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी : 8 महीने से टेंडर फाइल में कैद, बसोमा रोड आज भी गड्ढों में

उझानी : 8 महीने से टेंडर फाइल में कैद, बसोमा रोड आज भी गड्ढों में — सड़क बनी नहीं है!

उझानी (बदायूं) 28 नवंबर।

उझानी की बसोमा रोड की हालत ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सड़क निर्माण के लिए करीब आठ माह पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत ये है कि अब तक सड़क पर एक भी काम शुरू नहीं हुआ। सड़क बनी नहीं है!

सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। गिट्टी निकल आई है, कंकड़-पत्थर सड़क पर बिखरे पड़े हैं और हर कुछ कदम पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बसोमा रोड से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाइक सवार, साइकिल चालक, पैदल राहगीर, स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं और मंदिर जाने वाले श्रद्धालु गुजरते हैं। गड्ढों से बचकर निकलने के चक्कर में वाहन चालक असंतुलित होकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। रात के समय सड़क की खराब हालत और गड्ढे दिखाई न देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।

एसएसके पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अंबिका शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर होने के बाद उन्हें जल्द राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार्य शुरू नहीं कराया। बारिश में उनके वाहन अक्सर गड्ढों में आकर फंस जाते हैं और साइकिल व बाइकों से आने वाले छात्र-छात्राएं अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि काफी समय से वह विभाग से रोड बनाने के लिए संपर्क कर रही हैं, लेकिन सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसके संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत लगातार बिगड़ रही है।

वहीं चुलकाना धाम मंदिर के पुजारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क जर्जर होने से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। अक्सर दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। उन्होंने बताया दो दिन पहले उनकी बेटी गिरकर घायल हो चुकी है। मंदिर में पूजा करने आने वाले भक्तों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर कंकड़-पत्थर निकलने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। पैदल चलने वालों को भी संभल-संभलकर चलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टेंडर होने के बाद भी काम शुरू न होना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।

लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बसोमा रोड का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों, मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं व स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी और दुर्घटनाओं से राहत

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.