8:26 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक- बारात में जा रहे युवकों से रास्ता पूछने पर मारपीट

कादरचौक- बारात में जा रहे युवकों से रास्ता पूछने पर मारपीट — गाली-गलौज का विरोध किया तो पीटा।

जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी, रिपोर्ट दर्ज।

कादरचौक (बदायूं)28 नवंबर।

बारात में जा रहे दो युवकों के साथ रास्ता पूछने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुड़ाशाहपुर मोड़ के पास कुछ लोगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम नगला फकीरा, थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद निवासी विनय पुत्र श्याम सुन्दर ने थानाध्यक्ष कादरचौक को दी तहरीर में बताया कि उनके साथ सचिन, ग्राम कुडैरा, थाना सदपुर, जनपद कासगंज निवासी भी थे। दोनों 26 नवंबर की रात करीब 9 बजे अपने गांव से बारात में ग्राम दुर्जन नगला, थाना कादरचौक, बदायूं जा रहे थे।

आरोप के मुताबिक, रास्ते में ग्राम कुड़ाशाहपुर मोड़ के पास कुड़ाशाहपुर निवासी चन्द्रभान पुत्र रामभरोसे व उसके साथ 2 से 3 अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने पर उनसे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब विनय व सचिन ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।

पीड़ित ने 27 नवंबर को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अजयवीर सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.