शिक्षकों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत, शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने पर दिया जोर
उसहैत (बदायूं)। उसहैत में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह पटेल का शिक्षकों ने स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने उनका अभिनंदन करते हुए शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह पटेल ने शिक्षकों से संवाद करते हुए क्षेत्र की शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने और विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com