शुक्रवार को संकष्टी चतुर्थी का खास संयोग, जानें भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का महत्व और व्रत के नियम – Jaya Kishori
कल 27 नवंबर को शुक्रवार के दिन गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानिए शुक्रवार को गणेश पूजा का विशेष महत्व, व्रत की विधि और चंद्र दर्शन से जुड़ी मान्यताएं.
हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है,
इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत किया जाता है
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है. इस महीने यानी नवंबर में संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल 27 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रहा है और जब कभी संकष्टी चतुर्थी शुक्रवार को पड़ती है, तो बहुत अत्यंत माना जाता है. शुक्रवार को माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है, ऐसे में गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है. आइए जानते है की शुक्रवार को संकष्टी चतुर्थी का क्या धार्मिक महत्व है.
संकष्टी चतुर्थी का धार्मिक महत्व क्या है
मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है. किसी भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. भगवान गणेश को बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है.
संकष्टी शब्द का अर्थ संकट से मुक्ति होता है. इसलिए इस दिन भक्त भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती है और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है
हिन्दू धर्म में भगवान गणेश के व्रत की विशेष महत्व है गणपति अथर्वशीर्ष में भगवान गणेश को ब्रह्मस्वरूप बताया गया है. वहीं, गणेश पुराण और मुद्गल पुराण में भी भगवान गणेश की महिमा, उनके स्वरूप और व्रत का वर्णन मिलता है
शुक्रवार को व्रत रखने से क्या बनता है विशेष संयोग
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. वहीं, भगवान गणेश को माता लक्ष्मी का दत्तक (गोद लिया हुआ) पुत्र भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश जी की पूजा के बिना लक्ष्मी जी की पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में शुक्रवार के दिन संकष्टी चतुर्थी पड़ना गणेश और लक्ष्मी दोनों की आराधना का अच्छा अवसर माना जाता है. भक्त इस दिन गणेश जी से विघ्न दूर करने और मां लक्ष्मी से घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं
कैसे करें संकष्टी चतुर्थी की पूजा
इस बार मार्गशीर्ष महीने की गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कल 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी
पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 27 नवंबर को सुबह 9 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगी
इस दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और भगवान गणेश के सामने व्रत का संकल्प लें. पूजा के दौरान गणेश जी को दूर्वा, लाल फूल, अक्षत, धूप और दीप अर्पित करें. उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाएं. इसके बाद गणेश मंत्रों का जाप करें और संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा का पाठ करें
चंद्रमा को अर्घ्य देने का है विशेष महत्व
संकष्टी चतुर्थी के व्रत में चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है.
मान्यता है कि रात में चंद्रमा निकलने के बाद उन्हें जल और दूध मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए. इसके बाद भगवान गणेश की पूजा करके व्रत का पारण किया जाता है. ध्यान रखें कि चंद्रोदय का समय शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com