बिसौली। संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे पर विस्तार से चर्चा हुई।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुआ। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए बौद्ध महाउपासक एवं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार ने कहा कि “संविधान का सम्मान ही देश का अभिमान है।” संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने का मजबूत आधार है। श्री कुमार ने कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक वर्ग शिक्षित, जागरूक और अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं होगा, तब तक समतामूलक समाज की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने उपस्थित लोगों से विशेष रूप से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूज्य भंते धम्मरत्न, राष्ट्रपाल, श्रवण लाल, हरपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, ओमकार मानव, रघुवीर सागर, भगवान दास, एवरन सिंह, भगवान सिंह, डॉ. गुच्छन इरफान, अमर सिंह, ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह गौतम, हर्षवर्धन, हरीशचंद्र यादव, प्रेमपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com