**मुंबई।** मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर खतरे की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से दिलजीत को कथित तौर पर धमकी दी गई है।
वहीं, पुणे जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ और दिलजीत दोसांझ का नाम भी सामने आने की खबर है। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, धमकी से जुड़ी जानकारी और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com