7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

टोल प्लाजा से गुजरते ही चेक होगा गाड़ी का इंश्योरेंस, खत्म बीमा पर आएगा SMS अलर्ट

नई दिल्ली। हाईवे पर टोल प्लाजा से गुजरते ही अब आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस की जांच हो सकती है। सरकार एक ऐसे नए सिस्टम का ट्रायल कर रही है, जिसके जरिए टोल पार करते ही वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किया जाएगा।

इस सिस्टम के तहत अगर किसी गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस समाप्त हो चुका है, तो वाहन मालिक के मोबाइल पर बीमा रिन्यू कराने के लिए SMS अलर्ट भेजा जाएगा।

फिलहाल इस सिस्टम का परीक्षण दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा (UER-II) पर किया जा रहा है। ट्रायल सफल होने पर इसे देशभर के टोल प्लाजा पर लागू करने की योजना है।

इस पहल का उद्देश्य वाहन बीमा की वैधता सुनिश्चित करना और बिना वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के सड़कों पर चलने वाले वाहनों की पहचान करना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.