हिसार में तैनात थे नायक अंकुश पटेल, आमगांव के निवासी थे, शोक में डूबा पूरा गांव।
बदायूं, 22 नवंबर।
जनपद बदायूं के ग्राम आमगांव निवासी भारतीय सेना में नायक के पद पर हिसार में तैनात वीर जवान अंकुश पटेल के ड्यूटी के दौरान शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता,ों मुख्य सचेतक, लोक लेखा समिति के सदस्य एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने जवान अंकुश पटेल के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की रक्षा और मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान अंकुश पटेल का त्याग, साहस और समर्पण सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगा। उनका शहीद होना पूरे जनपद बदायूं और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन दुख की घड़ी में हम सभी समाजवादी उनके परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत वीर जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
गांव में शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। सभी की आंखें नम हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com