बदायूं। कार्तिक मास के चतुर्थ दिवस की पावन प्रभात फेरी का जोगीपुरा स्थित होटल राजेंद्र पैलेस पहुंचने पर श्री संजय शर्मा एवं उनके परिवारजनों द्वारा भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया।
श्री रघुनाथ जी मंदिर से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हुई प्रभात फेरी नगर भ्रमण के दौरान राधे-राधे और प्रभु नाम संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बनाती रही। ढोल-मंजीरों की मधुर ध्वनि और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।
होटल राजेंद्र पैलेस में स्वागत की विशेष तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं ने पुष्पों एवं भक्ति भाव के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया। कोई भजन गाते हुए तो कोई प्रभु के जयकारे लगाते हुए इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल रहा।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, प्रेम, उत्साह और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com