Jaya
Jaya__Kishori__
·
22 नवंबर को रखा जाएगा साल का आखिरी रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और शिव पूजा की विधि
हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना के लिए प्रदोष व्रत को बेहद फलदायी माना जाता है यह व्रत हर महीने दो बार रखा जाता है एक बार शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को और दूसरी बार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलने की धार्मिक मान्यता है.
नवंबर 2026 में आने वाला आखिरी प्रदोष व्रत कल रविवार को पड़ रहा है रविवार के दिन होने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन भगवान शिव के साथ सूर्य देव की उपासना करने से आरोग्य, दीर्घायु और जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है आइए जानते हैं नवंबर के आखिरी प्रदोष व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और इसकी संपूर्ण विधि..
रवि प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि कल 22 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी इस तिथि का समापन 23 नवंबर को मध्यरात्रि 2 बजकर 36 मिनट पर होगा प्रदोष व्रत में शाम के प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है इसलिए उदया तिथि के बजाय प्रदोष काल में त्रयोदशी की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए यह व्रत 22 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा
रवि प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त
रवि प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 5:25 बजे से रात 8:06 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:02 बजे से 5:56 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक.
रवि प्रदोष व्रत की पूजा विधि
रवि प्रदोष के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें
पूजा स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद हाथ में जल और पुष्प लेकर व्रत का संकल्प करें
रविवार होने के कारण सुबह सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं.
इसके बाद भगवान शिव की सामान्य पूजा-अर्चना करें और पूरे दिन श्रद्धापूर्वक व्रत का पालन करें
शाम को प्रदोष काल शुरू होने पर स्नान या हाथ-पैर धोकर पूजा की तैयारी करें
शिवलिंग पर गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें.
भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी के पत्ते, सफेद पुष्प, अक्षत और चंदन अर्पित करें.
इसके बाद घी का दीपक जलाएं और भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का श्रद्धापूर्वक जाप करें.
रवि प्रदोष व्रत की कथा सुनें या पढ़ें। अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करके अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें
रवि प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
रविवार का संबंध सूर्य देव से माना जाता है, जबकि प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है इस वजह से रवि प्रदोष को शिव और सूर्य उपासना का विशेष संयोग माना जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि प्रदोष का व्रत करने से जीवन में सकारात्मकता आती है भगवान शिव की कृपा से कष्टों से मुक्ति और सूर्य देव के आशीर्वाद से अच्छी सेहत, लंबी आयु तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होती है इस दिन जरूरतमंदों को दान देना और भगवान शिव का स्मरण करना भी शुभ माना जाता है इस प्रकार नवंबर का आखिरी रवि प्रदोष व्रत शिव भक्तों के लिए पूजा-पाठ, संयम और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर होगा
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com