आंवला समाधान दिवस में 44 शिकायतें दर्ज, मौके पर 5 का निस्तारण, एडीएम न्यायिक ने लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी।
आंवला। आंवला तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 44 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।
बाकी 39 शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गईं। एडीएम ने अधिकारियों को इन पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
कुल शिकायतों में सबसे ज्यादा 18 मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे। पुलिस विभाग से जुड़े 13 और समाज कल्याण विभाग और विकास विभाग से 4 – 4 तथा अन्य विभागों से जुड़े 5 मामले दर्ज किए गए।
कार्यक्रम में तहसीलदार आंवला अतुल सेन सिंह, तहसीलदार न्यायिक और पूर्ति निरीक्षक शिखा पाण्डेय भी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com