बदायूँ: 21 नवम्बर। गंगा स्नान पर्व-2026 के अवसर पर मेला ककोड़ा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। श्रद्धालुओं को बदायूँ रोडवेज बस स्टैंड से मेला स्थल पर स्थित अस्थायी बस स्टेशन तक पहुंचाने के लिए 50 विशेष रोडवेज़ बसों एवं शटल बसों का संचालन किया जाएगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज राजेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि बदायूँ रोडवेज बस स्टैंड से मेला ककोड़ा स्थित अस्थायी बस स्टेशन की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। इसके लिए प्रति यात्री एक तरफ का किराया 42 रुपये निर्धारित किया गया है। आज 22 नवम्बर 2026 को अपराह्न 3 बजे से मेला समाप्ति तक ककोड़ा मेला स्पेशल बसें एवं शटल बसें प्रत्येक आधे घंटे के अंतराल पर संचालित रहेंगी।
50 बसें बदायूँ बस स्टैंड से ककोड़ा के अस्थायी बस स्टैंड तक तथा ककोड़ा के अस्थायी बस स्टैंड से बदायूँ बस स्टैंड तक लगातार उपलब्ध रहेंगी। परिवहन निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए यह व्यवस्था की गई है, जिससे गंगा स्नान पर्व पर मेला ककोड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com