2:28 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

बदायूँ: 21 नवम्बर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनशिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए है।
शनिवार को तहसील बिसौली में आयोजित समाधान दिवस में रामवीर पुत्र कुंवर सैन एवं रामवीर पुत्र भूपाल ने शिकायत की है कि लेखपाल दीपक भटनागर की मिलीभगत से ग्राम अजीतपुर निवासी कृष्णपाल एवं कुंवरपाल पुत्रगण दुलार द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे कराने शिकायत की है, इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसीलदार बिसौली को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि के सभी गाटों की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाए। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग की 18, पुलिस विभाग की 02, विकास विभाग की 03, समाज कल्याण विभाग की 01 अन्य विभाग की 02 सहित कुल 26 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं उपजिलाधिकारी बिसौली प्रियंका गोयल, तहसीलदार सोनपाल सिंह सहित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.