2:36 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

भारतीय यूथ ब्रिगेड के जिला प्रभारी बने शाह रुख गाजी

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

भारतीय यूथ ब्रिगेड के जिला प्रभारी बने शाह रुख गाजी

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम ठाकुर ने जारी किया नियुक्ति पत्र, संगठन की जिम्मेदारी सौंपी

बदायूं। भारतीय यूथ ब्रिगेड सामाजिक संगठन की ओर से संगठनात्मक विस्तार के तहत ग्राम भगवतीपुर, आरिफपुर नवादा निवासी शाह रुख गाजी को बदायूं जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम ठाकुर ने 20 नवंबर 2026 को उनका नियुक्ति पत्र जारी कर यह जिम्मेदारी सौंपी।

नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शाह रुख गाजी की संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें जिला प्रभारी बदायूं के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और समाजहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

शाह रुख गाजी की नियुक्ति की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.