2:29 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष! घर में घुसकर महिला और परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा, कई घायल

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष! घर में घुसकर महिला और परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा, कई घायल

केशव गुप्ता

बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला जहांगीराबाद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने और परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है।
पीड़िता राजवती पत्नी खेमकरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
महिला के मुताबिक, शोर-शराबा सुनकर जब परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हो गए।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में राजवती ने सहसवान पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल पीड़िता को पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.