बारात में दावत खाने गए युवक पर चाकू से हमला, घर में घुसकर की तोड़फोड़; गांव में दहशत
केशव गुप्ता
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूरा बरैला में बारात के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बारात में दावत खाने गए एक युवक पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
आरोप है कि युवक पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने पीड़ित के घर को भी निशाना बनाया। उसने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर उसावां थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com