2:32 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

बरेली-आगरा राजमार्ग पर सांडों की लड़ाई में टेंपो पलटा, चार सवारी घायल।

बरेली-आगरा राजमार्ग पर सांडों की लड़ाई में टेंपो पलटा, चार सवारी घायल।

कछला बदायूं 20 नवंबर।

बरेली-आगरा राजमार्ग पर कछला चौराहे के पास बीच सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान सांड को बचाने के चक्कर में एक टेंपो पलट गया, जिसमें चार सवारी घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार टेंपो उझानी की तरफ से कछला की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कछला चौराहे पर पहुंचा, सड़क पर लड़ रहे सांड सामने आ गए। सांड को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गया।

हादसे में रामनिवास, गुलाब, श्रीनिवास, सुमन और राजवीर निवासीगण कछला घायल हो गए। सूचना मिलने पर कछला चौकी इंचार्ज अविनाश पुंडीर मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए उझानी स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

घायलों को मामूली चोटें आई हैं। स्वास्थ्य केंद्र में सभी का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.