बदायूँ शहर को मिली विकास की नई सौगात, विधायक महेश गुप्ता ने 12 विकास कार्यों के लिए स्वीकृत कराए लगभग 57 लाख रुपये
जर्जर सड़कों और गलियों की बदलेगी सूरत, जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य
बदायूँ। शहर के विकास को गति देने और नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शहर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी के प्रयासों से विधायक निधि योजना के अंतर्गत बदायूँ शहर में 12 विकास कार्यों के लिए कुल 56 लाख 50 हजार 700 रुपये (लगभग 57 लाख रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन कार्यों के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में जर्जर और क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने के लिए सीसी सड़क निर्माण सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें सिविल बार परिसर में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति द्वार का निर्माण भी शामिल है।
लंबे समय से शहर के विभिन्न मोहल्लों में खराब सड़कों और रास्तों के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक महेश गुप्ता जी ने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया है। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विधायक महेश चन्द्र गुप्ता जी ने कहा कि बदायूँ शहर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान करना और शहर के प्रत्येक वार्ड एवं मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाना उनका संकल्प है। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकास की जो गति पूरे प्रदेश में दिखाई दे रही है, उसी भावना के साथ बदायूँ को भी एक बेहतर और विकसित शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
शहर विधायक की इस पहल से विभिन्न मोहल्लों के नागरिकों को जर्जर रास्तों से राहत मिलेगी और शहर के विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक निधि बदायूँ योजना से शहर में कराए जाने वाले कार्यों का विवरण
क्र० कार्य का नाम स्वीकृत धनराशि (₹)
1. सिविल बार में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति द्वार का निर्माण 2,40,200
2. मोहल्ला खण्डसारी में बंटी गैस वालों के घर से हेम के घर तक सीसी रोड कार्य- लागत 81,700
3. जवाहरपुरी वार्ड नं. 13 में नन्हे मौर्य के घर से सुधीर पाठक के घर तक सीसी रोड कार्य – लागत 1,44,600
4. मोहल्ला नई सराय वार्ड नं. 27 में बड़े दरवाजे से मो. यार खान के घर होते हुए मुस्ताक के घर तक सीसी रोड कार्य – लागत 5,54,800
5.मोहल्ला ब्राह्मपुर इमली चौक, साजन कठेरिया के मकान से अनोखे लाल प्रजापति एडवोकेट के मकान तक सीसी रोड कार्य – लागत 973000
6. मोहल्ला सम्राट अशोक नगर, वार्ड नं. 6 में संजीव मौर्य के घर से अरुण मौर्य के घर तक एवं शैलेन्द्र शंखधार के घर से श्यामलाल मौर्य के घर तक – लागत 90,300
7. मोहल्ला सुंदर, नई बस्ती, लालपुल निकट दास पेट्रोल पम्प वाली गली में आकाश वर्मा के मकान से नन्हे प्रजापति के मकान तक सीसी रोड कार्य – लागत 4,90,700
8. मोहल्ला जवाहरपुरी में ओमप्रकाश के घर से राहुल के घर तक एवं राजीव गौर के घर से अनिल के घर तक सीसी रोड कार्य – लागत 5,85,600
9. शहर बदायूँ में सुरेश अरोरा के ऑफिस से अजय विक्रम एडवोकेट के घर तक सीसी रोड कार्य – लागत 4,07,400
10. जिला बार में पुराने डीएसओ ऑफिस से लाल गेट तक सीसी रोड कार्य – लागत 11,28,000
11. मोहल्ला बालाजी नगर में मदनलाल साहू चक्की वालों के मकान से देवव्रत गुप्ता के मकान तक सीसी रोड कार्य- लागत 1,78,600
12. मोहल्ला प्रीत बिहार, निकट होंडा एजेंसी, नगला शर्की में राजीव गुप्ता के घर से रेखा शर्मा के प्लॉट तक सीसी रोड कार्य – लागत 7,75,800
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com