शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं कार्यालय पर लौह महिला स्वर्गीय इंदिरा जी की 109वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस जनों ने बदायूं जिला अस्पताल में फल वितरण किये
19 नवंबर 2026, आज भारत रत्न पूर्व प्रभात प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा जी की 109 में जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में इंदिरा जी को याद कर कांग्रेस जनों ने जिला अस्पताल जाकर फल वितरण किए।
पुष्पांजलि सभा में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने इंदिरा जी को याद करते हुए कहा की बात 1980 दशक की है जब इंदिरा गांधी जी चुनावी सभा करने इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं के मैदान में शाम को 3:00 एक चुनावी सभा को संबोधित करना था परंतु उनको सभांए करते-करते इतनी देर हो गई की सुबह 4:00 बजे बदायूं आ पाईं, कार्यक्रम आयोजकों ने सभा का कार्यक्रम सुबह 10:00 का रख दिया परंतु मुझे आज भी याद है की कोई भी इस्लामिया कॉलेज में आया हुआ कोई व्यक्ति लौट कर अपने घर नहीं गया रात भर हम लोगों ने लकड़ी जलाकर ताप ताप कर पूरी रात गुजारी और सुबह 11:00 बजे इंदिरा जी को सुनकर ही वहां से हटे, हम युवा कांग्रेस के लोग पूरी रात पूर्व विधायक स्वर्गीय अबरार भाई के नेतृत्व में जगह-जगह टालों से लकड़ियां लाते रहे, उस समय लोगों में इंदिरा जी प्रियदर्शनी कहलाती थी और लोगों को उनको देखने का ही उत्साह बहुत रहता था।
आज उनकी जयंती पर हम सब लोग उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलकर देश की एकता और अखंडता के लिए वचनबद्ध हों, उनके प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा इंदिरा जी ने दलितों के हित के लिए बहुत काम किया जिससे कि आज समाज में दलितों की एक बहुत प्रतिष्ठितपहचान है हमारा समाज सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।
पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़, जिला कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा समाजसेवी विनोद यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सब लोग आज उनकी जयंती पर देश की एकता और अखंडता की खातिर जान देने वाली इंदिरा जी को नमन करते हुए उनको उनके सिद्धांतों पर चलने का वचन लेते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।
पुष्पांजलि सभा और फल वितरण में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुश्री नूर सभा शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव समीम खान और फौजी अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जाविर जैदी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष यादव, हसन खां श्याम कुमार सिंह, शराफत हुसैन प्रेमपाल, राम प्रकाश आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com