2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गूंजा रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य, भाऊराव देवरस के विचारों से मिली प्रेरणा

।

उझानी (बदायूं) 19 नवंबर ।

संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और श्रद्धेय भाऊराव देवरस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूरा विद्यालय राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य योगेश कुमार पाठक ने की। मुख्य वक्ता आचार्य प्रभांशु यादव रहे, संयोजन ज्ञान सिंह ने किया।

मुख्य वक्ता प्रभांशु यादव ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 में अंग्रेजों से लोहा लेकर साबित कर दिया था कि नारी शक्ति के आगे कोई ताकत नहीं टिकती। उनका जीवन साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्र के लिए मर मिटने का प्रतीक है।

भाऊराव देवरस को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन समाज सेवा, संगठन और समरसता को समर्पित था। विद्यार्थियों को महापुरुषों से सीखकर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाना चाहिए।

प्रधानाचार्य योगेश कुमार पाठक ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का साहस और देवरस जी की सेवा भावना आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे महापुरुषों की जीवनियां विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति जगाती हैं।

कार्यक्रम में सभी आचार्य और भैया-बहनों ने हिस्सा लिया। महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.