।


उझानी (बदायूं) 19 नवंबर ।
देवोत्थान पर्व की तैयारियों को लेकर उझानी के बाजारों में गुरुवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही महिला-पुरुष पर्व से जुड़ी सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में पहुंचने लगे। मुख्य बाजार, बदायूं रोड, बिल्सी रोड की पुलिया और आसपास के बाजारों में गन्ने, शकरकंद ,सिंघाड़े और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई।
पर्व को लेकर उझानी के बाजारों में जगह-जगह गन्ने और सिंघाड़े की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने पूजन में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई है। सुबह से ही लोग जरूरी सामान की खरीदारी में जुटे हैं।
देवोत्थान पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। इस अवसर पर घरों में पूजा-अर्चना की जाती है।
बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस बाजारों में निगरानी रखने के साथ लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था संभाल रही है, ताकि खरीदारी के दौरान जाम और अव्यवस्था न हो।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com