12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

शिक्षक एनडी तिवारी के निधन पर सामाजिक संगठनों ने जताया शोक

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी एनडी तिवारी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं एसकेएलएम पब्लिक स्कूल सुंदर नगर की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा के ससुर थे। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। एनडी तिवारी के निधन पर नगर के ब्राह्मण समाज समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। उनके निधन पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, अनुज वाष्र्णेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य, सभासद अजीत सिंह गुर्जर, प्रखर माहेश्वरी, पीडी सिंह, कालेज के प्रधानाचार्य सचिन उपाध्याय, अजय गिरि, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश कुमार सिंह, सुशील चौधरी, अरविंद कुमार गुप्ता, डा.राजकमल गुप्ता, रजनीश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल दीक्षित, पुरुषोत्तम शाक्य, सोनू माथुर, शेखर सक्सेना, प्रदीप शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.