5:47 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

लखनऊ: बिजली चोरी रोकने के लिए प्रवर्तन दल प्रभारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के सतर्कता विभाग ने शक्ति भवन में नवनियुक्त प्रवर्तन दल प्रभारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) डॉ. आर.के. स्वर्णकार ने इसका शुभारंभ किया।

कार्यशाला में बिजली चोरी की पहचान, छापेमारी की कानूनी प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन, बॉडी वॉर्न कैमरों के अनिवार्य उपयोग और SOP के पालन की जानकारी दी गई। इस दौरान बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रवर्तन टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.