5:47 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

यू.पी.सी.ए कानपुर सत्र 2027 के लिए क्रिकेट ट्रायल के पंजीकरण 16 नवंबर से प्रारंभ

क्रिकेट ट्रायल ऑनलाइन पंजीकरण सत्र 2027
यू.पी.सी.ए कानपुर सत्र 2027 के लिए क्रिकेट ट्रायल के पंजीकरण 16 नवंबर से प्रारंभ हो रहे हैं। यू.पी.सी.ए के एडवाइजरी मेंबर कर्नल सीताराम सक्सेना ने जानकारी दी। नवीन सत्र 2027 के ऑनलाइन पंजीकरण सभी वर्गों के 16 नवंबर से होंगे। सचिव संतोष शर्मा ने बताया सत्र 2027 के लिए जनपद बदायूं के अंडर -14 ,अंडर- 16, अंडर -19, अंडर -23 आयु एवं रणजी के लिए यू.पी.सी.ए की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं । इसके बाद क्रिकेट ट्रायल में भाग ले सकते हैं ।अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने जानकारी दी कि क्रिकेट खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करायें। गत वर्ष में जनपद के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.