बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कर्नाटक के प्रमुख शहरों और तटीय इलाकों को जोड़ते हुए गोवा तक पहुंचेगी। करीब 13 घंटे 20 मिनट में सफर पूरा करने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को तेज और आरामदायक रेल सुविधा मिलेगी।
नई ट्रेन से पर्यटन, कारोबार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकसित स्वरूप का भी उद्घाटन किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com