10:25 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बिसौली। नगर में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के प्रमुख मंदिरों सहित घर-घर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।

मंगलवार को श्री लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर एवं लाला सोहनपाल जी वाले मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिर परिसर में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर फूलों, दुग्ध, अक्षत एवं नैवेद्य से भव्य सजावट की गई। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं घरों में महिलाओं ने सुबह से ही पूजा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विभिन्न प्रकार के पकवान, मिष्ठान, कढ़ी-चावल एवं मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया गया। भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित करने के बाद परिवार के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया।

देर शाम तक नगर के मंदिरों, बाजारों और गलियों में भक्तिमय माहौल बना रहा। जगह-जगह भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर सुभाष चंद्र अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, नमन पाराशरी, श्याम अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, प्रिंसी अग्रवाल, विनय अग्रवाल, रत्नेश मित्तल, सौरव यादव, संजीव शर्मा, सुमित अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मनी अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, बंटू अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.