10:25 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बाबा महाकाल का गोवर्धन महाराज के स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार

बिल्सी में बाबा महाकाल का गोवर्धन महाराज के स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार, महाआरती के बाद बंटा अन्नकूट प्रसाद
बिल्सी। श्री गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर नगर में श्री महाकाल बाबा का गोवर्धन महाराज के स्वरूप में भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित महाआरती एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर बिल्सी निवासी निशांत वार्ष्णेय ने अपने पुत्र अनिक वार्ष्णेय के प्रथम जन्मदिवस पर परिवार सहित बाबा महाकाल का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद महाआरती की गई।

कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के भाई नवनीत शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने भी पहुंचकर बाबा की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। समिति की ओर से निशांत वार्ष्णेय एवं उनके परिवार को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के सदस्य, शिवभक्त एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.