





बदायूं। विधानसभा क्षेत्र 113 सहसवान में स्थानीय प्रत्याशी को भाजपा का टिकट देने की मांग तेज होती नजर आ रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। नेताओं ने बाहरी प्रत्याशियों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस मांग को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इससे तीन दिन पहले भाजपा नेता सुभाष चंद्र गुप्ता भी स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं।
नेताओं का कहना है कि पिछले पांच चुनावों से स्थानीय प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलने के कारण कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से सहसवान विधानसभा में स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com