10:25 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

श्री रघुनाथ जी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव

श्री रघुनाथ जी मंदिर में गोवर्धन पूजा महोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में गोवर्धन महाराज का भव्य एवं मनमोहक स्वरूप सजाया गया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

महोत्सव में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण किया तथा गिरिराज महाराज की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार चड्ढा जी एवं अन्य श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से भक्तिमय हो उठा।

जय श्री कृष्ण! जय गिरिराज महाराज! 🙏

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.