1:01 am Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

आजमगढ़ में लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर बेचने का आरोप, दंपत्ति गिरफ्तार

आजमगढ़, यूपी। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर कथित तौर पर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के मामले में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सितारा के माध्यम से अभिषेक नई उम्र की लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता था और उन्हें बिहार ले जाकर बेचने का आरोप है। बिहार में गफ्फार और उसकी पत्नी विद्या पर इन लड़कियों को देह व्यापार के अड्डों तक पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.