वॉशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों को 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 178 करोड़ रुपये तक का इनाम देने की पेशकश की है। इसके साथ ही जानकारी देने वाले व्यक्ति को दूसरी जगह बसाने (रिलोकेशन) की सुविधा भी दी जाएगी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने 6 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। यह पेशकश अमेरिकी विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के तहत की गई है।
Screenshot
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com