4:51 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं। जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उघैती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, विभिन्न मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर यह गिरफ्तारियां की गई हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी ईखखेड़ा, दियौरी अमृत, मेवली और दम्मीनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.