11:10 am Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर। संविदा लाइनमैन को पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

इस्लामनगर। थाना इस्लामनगर क्षेत्र में संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन लोगों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में लाइनमैन के चेहरे पर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव सैमत नगर निवासी किशनवीर थाना इस्लामनगर में संविदा लाइनमैन हैं। दी गई तहरीर के मुताबिक, एक अक्टूबर की रात करीब आठ बजे ड्यूटी के बाद वह बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि तीनों युवकों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब किशनवीर ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उनके चेहरे पर चोट आई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.