7 अक्टूबर की “सेवा ज्योति कलश बाइक रैली” को लेकर भाजपा ने कसी कमर, उझानी ग्रामीण मंडल की बैठक में तय हुई रणनीति।
उझानी (बदायूं) 4 अक्टूबर ।
आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित “सेवा ज्योति कलश बाइक रैली” को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज उझानी ग्रामीण मंडल की महत्वपूर्ण बैठक विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर, उझानी में आयोजित की गई।
बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया। विधायक हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रैली के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कीं। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में युवा और कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com