12:42 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

चार दिन से लापता है 14 वर्षीय अंशुल, खेत जाने की बात कहकर निकला था घर से

कुंवर गांव। थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी वीरेश चौहान का पुत्र अंशुल चौहान 27 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा।

काफी देर तक किशोर के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने अंशुल की आसपास तथा संभावित स्थानों पर तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर किशोर की तलाश में मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने अंशुल के दादा छोटू की तहरीर के आधार पर एक अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस के साथ परिजन भी लगातार किशोर की तलाश कर रहे हैं।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अंशुल के बारे में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचना दें।

रिपोर्ट अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.