4:40 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

श्री अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का चयन

श्री अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का चयन

बदायूं। श्री अग्रवाल सभा, बदायूं की कार्यकारिणी समिति की बैठक आर.के. रिजॉर्ट, बदायूं में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सभा के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया तथा समाज के हित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई।

सभा के संरक्षक मंडल में प्रेम शंकर अग्रवाल, डा. एम.एस. अग्रवाल एवं डा. एम.एस. मित्तल को संरक्षक चुना गया। विपिन अग्रवाल को अध्यक्ष, दिलीप अग्रवाल को सचिव/मीडिया प्रभारी, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल (बाबू भाई) एवं नितिन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि बंसल को सहसचिव तथा प्रमोद गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं श्री अग्रवाल सभा महिला समिति में श्रीमती मधु अग्रवाल (टिथोनस स्कूल) को अध्यक्ष, श्रीमती अनुभा अग्रवाल को सचिव तथा श्रीमती रेनू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर को अग्रवंश के जनक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती तथा 1 नवंबर को सभा का वार्षिकोत्सव आर.के. रिजॉर्ट, बदायूं में धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।

बैठक में डा. एस.एन. गोविल, अजय गोयल, हरि अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, शरद बंसल, रवि बंसल, दिनेश गोयल, शान्तनु बंसल, विमल अग्रवाल, राममोहन अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अतुल अग्रवाल, मुनीश अग्रवाल, विश्वदीप सिंघल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन सचिव दिलीप अग्रवाल ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस