7:25 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: चोरी की बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी सहित भेजे गए जेल

उझानी: चोरी की बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी सहित भेजे गए जेल।

उझानी (बदायूं) 28 सितंबर ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर रौली रोड से तीनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
आकाश पुत्र उमाशंकर, निवासी ग्राम बरातेगदार, थाना सिविल लाइन, बदायूं,
समीर पुत्र समी अहमद, निवासी ग्राम बरातेगदार, उम्र 16 वर्ष (बाल अपचारी) मनोज पुत्र वेदपाल, निवासी ग्राम बरातेगदार बदांयू।

पुलिस ने इनके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद की है। उक्त बाइक चोरी के संबंध में दिनांक 26 सितंबर को वादी जयप्रकाश पुत्र बुद्धसैन निवासी ग्राम काशीधर्मपुर, हाफिजगंज, बरेली की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत था।

पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह, कांस्टेबल हिमांशु सिरोही, कांस्टेबल नगेंद्र सिंह व कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस