7:44 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

जगत ब्लॉक के ग्राम नाधी गोटिया में लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ


बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर आए कई प्रमुख लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण समारोह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व तथा जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति के समर्थन से संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सलमान गाजी ने किया कई राजनीतिक दलों को लगा झटका, अन्य दलों के कई स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। ओमकार सिंह ने पार्टी की मजबूती पर दिया जोर ओमकार सिंह ने नए शामिल होने वाले सभी सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मोरपाल प्रजापति ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनहित के मुद्दों पर मुखर होकर लड़ने की शैली से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस राजनीतिक फेरबदल से बदायूं के स्थानीय राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है, और आगामी समय में इसे कांग्रेस संगठन के लिए जमीन पर और अधिक मजबूत होने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव यंग बिग्रेड सेवादल फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां ने सबका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया सदस्यता लेने वालो में पप्पू, नासिर, शोएब, फुरकान, रंजीत, प्रमोद पाल, रमेश कुमार,नरेंद्र, मुजाहिद,जमशेद आदि रहे संचालन जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबू चौधरी ने किया मुख्य रूप से पंचायती राज संगठन अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, शराफत अली, अजय, रवींद्र शाक्य, सतीश आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस