11:50 am Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

संविदा एएनएम कर्मियों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

संविदा एएनएम कर्मियों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
सैदपुर। एनएचएम संघ के आह्वान पर सोमवार को सीएचसी सैदपुर के अंतर्गत कार्यरत संविदा एएनएम कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मियों ने सीएमओ बदायूं को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी नबेद अहमद को सौंपा।
कर्मियों ने वेतन वृद्धि, स्थायीकरण, स्थानांतरण सुविधा तथा समान कार्य के लिए समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाई। उन्होंने मांगों के जल्द समाधान की अपेक्षा जताई।
इस दौरान आरती गुप्ता, प्रभा गौतम, शालिनी सक्सेना, वर्षा उपाध्याय, गायत्री देवी, रेनू शर्मा, नेहा खान, कविता मिश्रा समेत अन्य संविदा एएनएम कर्मी मौजूद रहीं।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
📞 9084001002
🌐 www.bdnindia.com⁠�
खबरों में बने रहने के लिए BDN INDIA App और चैनल को Like, Share एवं Subscribe करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस