सहसवान में जॉइंट मजिस्ट्रेट की सुबह-सुबह दबिश, स्कूलों में मचा हड़कंप – 4 शिक्षक गैरहाजिर, शो-कॉज नोटिस जारी
सहसवान/बदायूँ। तहसील सहसवान में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा IAS अचानक फील्ड में निकल पड़े।
साहब ने सुबह 8:15 बजे ही बस्ता उठाया और हरदत्तपुर, गढ़ौलिया पट्टी तासौल, रसूलपुर वेला, सिठौलिया पुख्ता, धापड़ और कमनपुर वेला के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर डाला।
स्कूल टाइम शुरू ही हुआ था कि अधिकारी को सामने देख गुरुजनों के हाथ-पैर फूल गए। उपस्थिति रजिस्टर खुला तो पोल खुल गई – 01 अनुदेशक और 03 शिक्षामित्र बिना बताए गायब मिले। मौके पर ही जॉइंट मजिस्ट्रेट ने चारों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया।
इतना ही नहीं, साहब ने क्लास से लेकर किचन तक खंगाल डाला। मिड-डे-मील चखा, रसोई की सफाई देखी, शौचालयों के ताले खुलवाए और पानी की टंकी तक चेक की। कई जगह गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाते हुए बोले –
> “बच्चों की थाली, स्कूल की सफाई और शौचालय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रोजाना कीटनाशक छिड़काव और सफाई हर हाल में चाहिए।”
सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से पूरे ब्लॉक के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


