7:37 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

दंहगबा- जनता के चहेते बने युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता, रोजाना दंहगबा आवास पर लगता है जनता दरबार

जनता के चहेते बने युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता, रोजाना दंहगबा आवास पर लगता है जनता दरबार

सहसबान/दंहगबा। भारतीय जनता पार्टी के युवा, ऊर्जावान और जनप्रिय नेता मयंक गुप्ता आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जनसेवा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म मानने वाले मयंक गुप्ता प्रतिदिन अपने दंहगबा स्थित आवास पर जनता दरबार लगाते हैं।

सुबह से ही दूर-दराज से आए लोग अपनी फरियाद लेकर उनके आवास पर पहुंचते हैं। नेताजी खुद एक-एक व्यक्ति से मिलते हैं, उनकी शिकायतों को बड़े ही गंभीरता और धैर्य के साथ सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर उसका निस्तारण करवाते हैं।

गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं। यही वजह है कि आज युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी के दिलों पर मयंक गुप्ता राज करते हैं। जनता के बीच उनकी छवि एक सच्चे जनसेवक और चहेते नेता की है।

जनता दरबार में आए एक ग्रामीण ने कहा, “मयंक जी जैसे नेता बहुत कम मिलते हैं, जो बिना किसी भेदभाव के सबकी सुनते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हमारी समस्या का समाधान यहीं होगा।”

निश्चित तौर पर मयंक गुप्ता का यह जनसेवा का जज्बा उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है और भाजपा की ‘सेवा ही संगठन’ की नीति को जमीन पर साकार करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस