बदायूँ ।10 सितम्बर । दातागंज कोतवाली पुलिस हिरासत में दलित युवक राजेश कोरी की मौत का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज की है।
इस बीच गुरुवार को पुलिस हिरासत में मरे राजेश कोरी की विधवा रूपवती कोरी दोपहर 12 बजे बदायूँ नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव से मुलाकात कर न्याय के लिए सहयोग मांगा। रूपवती कोरी ने बताया कि 03 सितंबर को अटसेना गांव में न्याय की मांग को लेकर डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के सामने धरने पर बैठी थीं । पुलिस प्रशासन ने अम्बेडकर प्रतिमा स्थल बारातघर के गेट पर ताला लगाकर उन्हें बाहर निकाल दिया और धरना नहीं देने दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने रूपवती कोरी की9 सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि राजेश कोरी को न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में दलित युवक राजेश कोरी की मौत के मामले में भाजपा सरकार लीपापोती कर रही है। भाजपा सरकार राजेश कोरी की दलित विधवा महिला रूपवती कोरी की आवाज को पुलिस के बल पर दबा रही है ।राजेश कोरी की पुलिस हिरासत में मौत से भाजपा का दलित विरोधी चरित्र बेनकाब हो गया है । कहा कि भाजपा पुलिस के बल रूपवती कोरी की आवाज दबा नहीं पाएगी ।कांग्रेस दलितों के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगी । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी शिकायत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने राजेश कोरी की दातागंज कोतवाली पुलिस हिरासत में मौत के मामले की न्यायिक जांच कराने, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने , राजेश कोरी की विधवा रूपवती कोरी को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपए मुआवजा और मकान की मांग की है।
राजेश कोरी की विधवा रूपवती कोरी के साथ उसकी माँ राजवती कोरी , भाई महीपाल कोरी साथ थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


