बिल्सी सीएचसी पर लगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर, एक साथ चले तीन जनहितकारी कार्यक्रम.
विधायक हरीश शाक्य ने किया शुभारंभ।




बदांयू 10 सितंबर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी पर गुरुवार को बड़े स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाना, मुफ्त स्वास्थ्य जांच और रक्तदान के तीन प्रमुख कार्यक्रम एक साथ कराए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
शिविर में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में बुजुर्गों को योजना से जोड़ा गया। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर में विशेष व्यवस्था की गई थी।
शिविर में मरीजों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। सुबह से ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ पहुंचने लगी और लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराकर सुविधाओं का लाभ उठाया।
सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साह के साथ स्वेच्छा से रक्तदान किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि बिल्सी सीएचसी पर एक साथ तीन जनहितकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, मरीजों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवा उपलब्ध कराई जा रही है तथा रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्त एकत्र किया जा रहा है।
इस दौरान डॉ. उमेंद्र गुप्ता, दीपक चौहान, ओम प्रकाश सागर, मधुप राठी, गगन राठी, तेज प्रताप सिंह, पीयूष राठी, विवेक राठी, महेश शर्मा, अमन उपाध्याय, अमन वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, चंद्रसेन माहेश्वरी, राहुल सोलंकी, अवधेश लड्डा माहेश्वरी, टीटू जैन, अमृत पाल, प्रतीक्षा भारद्वाज, सुमन शर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


