8:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

खितौरा हादसे में मानवता की मिसाल बने भाजपा वरिष्ठ नेता विक्रांत यादव, पीड़ित परिवारों को 50,000 की आर्थिक मदद

खितौरा हादसे में मानवता की मिसाल बने भाजपा वरिष्ठ नेता विक्रांत यादव, पीड़ित परिवारों को 50,000 की आर्थिक मदद

उघैती / बदायूं। सोमवार को उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा में हुए भीषण डंपर-टेंपो हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस हृदयविदारक हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रांत यादव तत्काल सक्रिय हो गए।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव सबसे पहले बिल्सी और सहसवान के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, डॉक्टरों से बेहतर इलाज के लिए बात की और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने मृतकों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की।

इस कठिन घड़ी में विक्रांत यादव ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता अपने निजी कोष से प्रदान की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह कोई पहला मौका नहीं है। क्षेत्र में विक्रांत यादव अपनी समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। सुख हो या दुख, वह हमेशा जनता के बीच खड़े नजर आते हैं। आए दिन गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वह आगे आते रहते हैं, यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति विशेष सम्मान और विश्वास है।

पीड़ित परिवारों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में विक्रांत यादव जी ने एक बड़े भाई और परिवार के सदस्य की तरह साथ दिया है। स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस पहल की सराहना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.